रमजानूल मुबारक में पढ़ने की दुआऐं

 बिस्मिल्ला हिर्रहमा निर्रहीम
रमजानूल मुबारक में पढ़ने की दुआऐं


इतवार पहला रोज़ा 

दुआ पढ़ने के पहले और बाद दुरुद शरीफ़ का एहतमाम करें 

१) ऐ अल्लाह हमारी ज़बान पर कलमा तय्यबा हमेशा जारी रख. २) ऐ अल्लाह हमें कामिल ईमान और हिदायत अता फरमा. ३) ऐ अल्लाह हमें पुरे रमजान की नेअमतों, बरकातों से माला माल फरमां. ४) ऐ अल्लाह हम पर अपनी रहमत नाज़िल फरमा. ५) ऐ अल्लाह हमें दीने इस्लाम के एहकाम पर मुकम्मल अमल करनेवाला बना. ६) ऐ अल्लाह हमें लैलतुल क़द्र नसीब फरमा. ७) ऐ अल्लाह हमें हज्जे मक़बुल नसीब फरमा. ८) ऐ अल्लाह हमें झूट, गीबत, बुग्ज, कीना, बुराई व झगडे, फ़साद से दूर रख ९) ऐ अल्लाह हम से तंगदस्ती, ख़ौफ, घबराहट और कर्ज के बोझ को दूर फरमा. १०) ऐ अल्लाह हमारे सगीराह और कबीराह गुनाहों को माफ फरमा. ११) ऐ अल्लाह हमें दज्जाल के फ़ित्ने, शैतान और नफ़स के शर से महफ़ूज रख. १२) ऐ अल्लाह हर छोटी बड़ी बीमारी से हम तमाम की हिफ़ाजत फ़रमा. १३) ऐ अल्लाह हमें तक़वा और परहेज़गारी अता फ़रमा. १४) ऐ अल्लाह हमें हुजुर अकरम (स.) के तरीक़े पर क़ायम रख. १५) ऐ अल्लाह हमें हुज़ूर अकरम (स.) की सुन्नतों पर अमल करने की तौफ़ीक अता फ़रमां. १६) ऐ अल्लाह हमें क़यामत के दिन हुजुर अकरम (स.) के हाथों से जाम-ए-कौसर नसीब फ़रमा. १७) ऐ अल्लाह तू अपनी और हुज़ूर अकरम (स.) की मुहब्बत हमारे दिलों में पैदा कर. १८) ऐ अल्लाह हमें कयामत के दिन हुजुर अकरम (स.) की शफ़ाअत नसीब फ़रमा. १९) ऐ अल्लाह हमें मौत की सख्ती से और कब्र के अज़ाब से बचा. २०) ऐ अल्लाह हम तमाम को हशर की रुसवाइयों से बचा. २१) ऐ अल्लाह नाम-ए-आमाल हमारे दाहीने हाथ में नसीब फ़रमा. २२) ऐ अल्लाह हमें जन्नतुल फिरदौस मे जगह अता फ़रमा. २३) ऐ अल्लाह हमें अपने अर्श के साए में जगह अता फ़रमा. २४) ऐ अल्लाह हमे पुल-सिरात पर से बिजली की तरह गुज़ार दे. २५) ऐ अल्लाह हमें दोनों जहाँ में रसूले अकरम (स.)का फ़रमांबरदार बना !


आमीन...



टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या