बसवंतपूर में महाराणा प्रतापसिंह की जयंती हर्षोल्हास के साथ से मनाई गई

 बसवंतपूर में महाराणा प्रतापसिंह की जयंती हर्षोल्हास के साथ से मनाई गई





बसवंतपूर में महाराणा प्रतापसिंह की जयंती हर्षोल्हास के साथ से मनाई गई लातूर: शहर के निकट बसवंतपुर में सकल राजपूत समाज बसवंतपुर की ओर से रविवार को हिंदू सूर्यवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की 485वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्षस्थान पर बसवंतपुर-वरवंटी के सरपंच पवन जाधव थे। मंच पर मुख्य अतिथि एमआईडीसी ठाणे के पुलिस निरीक्षक देडे, तंटामुक्ति के अध्यक्ष अशोक कांबले, ग्राम विकास अधिकारी अशोक लमदाडे, विशाल मनाले, गोविंद पाटिल, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, शिवाजी पाटिल, दत्ता सरवदे, चंद्रकांत बाचने, वीरेंद्रसिंह चव्हाण, जीतेंद्रसिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, समीर काजी और अमोल मुनाले, अध्यक्ष डॉ. अमोल राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल ठाकूर थे। उपस्थित मान्यवरों द्वारा महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा की पूजा की गई तथा उन्हें नमन किया गया। इस बार पुलिस निरिक्षक देडे ने कहा, महाराणा प्रताप सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का काम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हर किसी को अपना इतिहास पढ़ने की जरूरत है। इस समय सकल राजपूत समाज बसवंतपुर (भाम्बरी) के अध्यक्ष डॉ. अमोल राजपुत का अच्छे कार्यों के लिए पुलिस निरिक्षक देडे ने गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग, समिती के सदस्य, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की सफलता के लिए उपाध्यक्ष अनिल ठाकूर. जयसिंह चव्हाण, बालाजी ठाकुर, गजानन ठाकुर, कार्तिक चंदीले, उत्तम सिंह ठाकुर, कंचन गव्हाणे, कैलाश ठाकुर, विलास ठाकुर, निखिल ठाकुर, रामेश्वर चंदीले, हनुमंत ठाकुर, बबन ठाकुर, आकाश दुबे, करण ठाकुर, दयानंद ठाकुर, रमन दुबे, गणेश चंदीले, लखन ठाकुर और महादेव ठाकुर आदि ने कड़ी मेहनत की। परिचय एवं संचालन डॉ. अमोल राजपूत द्वारा किया गया। उत्तमसिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या